टाटा मोटर्स जमशेदपुर द्वारा ज्योति आईटीआई में अप्रेंटशिप का आयोजन
पलामू- ज्योति आईटीआई में टाटा मोटर्स जमशेदपुर द्वारा अप्रेंटशिप का आयोजन किया गया
कांदू मोहल्ला मेदनी नगर स्थित ज्योति आईटीआई में देश के प्रमुख कंपनी टाटा मोटर्स जमशेदपुर द्वारा अप्रेंटिसशिप का आयोजन किया गया। जिसमें आईटीआई उत्तीर्ण पलामू प्रमंडल व निकटवर्ती कई जिलों के लगभग 400 प्रशिक्षणार्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिया। जिसमें 120 प्रशिक्षणार्थियों का टाटा मोटर्स जमशेदपुर में अप्रेंटिसशिप के लिए चयन किया गया।
कंपनी के साक्षात्कार अधिकारियों ने ज्योति आईटीआई के प्रशिक्षणार्थियों और संस्थान के अनुदेशक गण की सराहना करते हुए कहां की यहां के अनुशासन, कार्य व्यवस्था और पूरे संस्थान का मैनेजमेंट बहुत ही सराहनीय है। यहां के प्रशिक्षणार्थियों की जानकारी और गुणवत्ता इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग के लिए अति उत्तम है।
मौके पर उपस्थित संस्थान के सचिव श्री ज्योति पांडे ने बताया की अप्रेंटिसशिप बच्चों को जीवन की वास्तविक दुनिया का अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है। इससे प्रशिक्षणार्थियों को अपने चुने हुए क्षेत्र में सीधे काम करने का अनुभव प्राप्त होता है। आईटीआई करने के उपरांत प्रैक्टिकल ज्ञान और कौशल को निखारने में अप्रेंटिसशिप महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
साथी ही नौकरी के अवसर भी खुल जाते हैं एक फ्रेशर से अनुभवी व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं। श्री पांडे ने कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण ट्रेनिंग देने के साथ-साथ छात्रों को रोजगार और अप्रेंटिसशिप देने वाले कम्पनी से लगातार जोड़ना भी है।
कार्यक्रम को संपन्न कराने में संस्थान के प्लेसमेंट सेल अधिकारी मनोरथ चौधरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रियरंजन सिंह, उमेश कु. शर्मा, पंकज कु.ठाकुर, अमीत कुमार, आशीष कुमार आदि संस्थान के सभी अनुदेशकगण का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
