पौधारोपण से ही जीवन की कल्पना संभव है – चंद्रशेखर सिंह छोटू

पौधारोपण से ही पृथ्वी पर जीवन की कल्पना संभव : चंद्रशेखर सिंह छोटू
डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र में आजसू नेता चंद्रशेखर सिंह छोटू ने किया पौधारोपण सह जन संपर्क
मेदिनीनगर (पलामू) : पृथ्वी पर जीवन की कल्पना तभी की जा सकती है जब पौधारोपण किया जाए। आज के रोपे गए पौधे आने वाले दिनों में पेड़ बनेंगे। इससे वातावरण शुद्ध होगा। साथ ही प्राणवायु के रूप में ऑक्सीजन मिलेगा। उक्त बातें आजसू के केंद्रीय समिति सदस्य चंद्रशेखर सिंह छोटू ने कही। वे रविवार को डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के स्थापना दिवस पर 100 दिन के वृक्षारोपण सह जन संपर्क कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने बोकेया नाग बाबा मंदिर परिसर, रामपुर देवी मंडप परिसर व रामगढ़ प्रखंड के नावाडीह के हिसरी मध्य विद्यालय परिसर में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किया। उन्होंने ग्रामीण व कार्यकर्ताओं के साथ फलदार पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि पेड़ से ही समय पर वर्षा होती है। पर्यावरण हरा-भरा रहता है। उन्होंने लगाए जा रहे पौधे की देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने पर जोर दिया। उन्होंने पेड़ों के महत्व के बारे में बताया । कहा कि पेड़ हमें आक्सीजन देते हैं। ये हमारे जीवन के लिए काफी महत्वपूर्ण है। पेड़ के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। इसलिए पौधे लगाना मजबूरी नहीं जरूरी होनी चाहिए। उन्होंने पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधा लगाना आवश्यक बताया। कहा कि भविष्य में हम तभी सुखी व स्वास्थ्य रह पाएंगे जब वातावरण में शुद्ध वायु रहेगा। शुद्ध वायु वृक्ष से ही प्राप्त होंगे। पेड़ नहीं होंगे तो आने वाले समय में कई खतरनाक बीमारियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आज सुबह के शिक्षा हरियाली व विकास के एजेंट को जमीन पर उतरने का काम किया जा रहा है उन्होंने पार्टी की नीति व सिद्धांत से ग्रामीणों को अवगत कराया साथी पार्टी में जुड़ने का आह्वान किया। मौके पर शिव शंकर प्रसाद, सतीश तिवारी, भुनेश्वर प्रजापति, रमेश प्रसाद, बबलू डोगरा, राजीव पांडेय, मनी चंद्रवंशी, सुजीत तिवारी, प्रभात सोनी, सुरेश सिंह, प्रमोद प्रजापति, प्रेम सिंह, आरती कुमारी, स्थानीय ग्रामीण ब्रह्मदेव चौधरी, मुनि चौधरी, बुटेश चौधरी, छोटू चौधरी, भीष्म सिंह, राजन सिंह, छोटेलाल सिंह, आलोक सिंह, विनय कुमार, अरविंद चौधरी व ओमप्रकाश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।