कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी ने चलाया जागरूकता अभियान
कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी ने चलाया जागरूकता अभियान
गढ़वा :–कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी संस्था के सचिव विकास कुमार माली व उनके सहयोगी के द्वारा आगामी दिसम्बर माह 2024 में होने वाले 251 अनाथ निर्धन बेटियों का सामूहिक विवाह को सफल बनाने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे संस्था का राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर आकाश दीप भारती ने गढ़वा जिला के धुरकी प्रखंड में गुरूवार को सभी जनप्रतिनिधी एवम जनता के बीच जाकर संस्था का उद्देश को बताते हुए लोगो को जागरूक किया। साथ ही उन्होंने लोगो को जल्द से जल्द संस्था के सदस्यों से मिलकर अपनी पुत्री का रजिस्ट्रेशन कराए। ताकि होने वाले दिसंबर माह में 251 कन्याओं का सामुहिक विवाह में शामिल होकर फुजूल का खर्च बताते हुए। संस्था द्वारा मिलने वाला लाभ को ले। इस अवसर पर संस्था के सदस्य विकास कुमार तिवारी, अमजद खान, धुरकी पंचायत के जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी, मुखिया महबूब अंसारी, खाला मुखिया पति साबिर अली, वार्ड सदस्य नंदकिशोर यादव, कलम अंसारी, समाज सेवी इकरार अंसारी, अली रौशन अंसारी, रसीद अंसारी, वीरेंद्र यादव आदि लोग उपस्थित थे।
