चीन समर्थक ओली ने भारत के इलाकों पर किया दावा, इस बयान से बड़ा विवाद।

0
Untitled

नेपाल में चीन समर्थक ओली की सरकार बनते ही एक बार फिर भारत-नेपाल सीमा विवाद का मुद्दा गरम हो गया है. नेपाल के नए प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने लिम्पियाधुरा, लिपुलेख, कालापानी सहित महाकाली नदी के पूर्व के इलाके को अपना बताया है. उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल सीमा विवाद को कूटनीतिक तंत्र के माध्यम से हल किया जाएगा. ओली ने कहा कि काठमांडू अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को लेकर स्पष्ट और दृढ़ है.

प्रतिनिधि सभा में विश्वास मत हासिल करने के एक दिन बाद सोमवार को केपी शर्मा ओली सांसदों के सवालों का जवाब दे रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार इस बात पर दृढ़ और स्पष्ट है कि साल ‘1816 में हुई सुगौली संधि के मुताबिक, लिम्पियाधुरा, कालापानी, लिपुलेख और महाकाली नदी के पूर्व के इलाके नेपाल के हैं.’ ओली ने कहा कि संघीय संसद और सरकार देश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को लेकर स्पष्ट और दृढ़ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *