झारखंडी भाषा-खतियान संघर्ष समिति ने हेमंत का किया पुतला दहन

0
ab1c2341-0fdf-47f2-9830-26957e0bbc1e

झारखंडी भाषा-खतियान संघर्ष समिति ने हेमंत का किया पुतला दहन

हुसैनाबाद। हुसैनाबाद के जेपी चौक स्थित झारखंडी भाषा-खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) ने झारखंड सरकार के रवैये के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए जपला में विरोध प्रदर्शन किया और हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘जब-जब युवा बोला है, राज सिंहासन डोला है’ का नारा बुलंद किया। समिति के प्रमंडलीय संगठन महामंत्री सोनू कुमार पटेल ने बताया कि सरकार के गलत रवैये के चलते केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो और अन्य साथियों पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया। इस घटना ने समाज को मर्माहत किया, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है और भ्रष्ट सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शन का उद्देश्य सरकार को उनके गलत रवैये के प्रति जागरूक करना और न्याय की मांग करना है। इस मौके पर समिति के सक्रिय सदस्य संतोष कुमार पटेल, गौरव पटेल, सुमित पटेल, सजीत पटेल, अजीत ठाकुर, सुधाकर पटेल, सुमन पटेल, बब्लू पटेल, रघुनंदन कुमार, सूरज पासवान समेत अन्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *