बेरमो कोयलांचल में अक़ीदत एवं शिद्दत से मनाया गया मोहर्रम

0
Untitled

बेरमो कोयलांचल में अक़ीदत एवं शिद्दत से मनाया गया मोहर्रम.

पुलिस प्रशासन रही पूरी तरह से मुस्तैद.

 

बेरमो: बेरमो कोयलांचल के फुसरो शहर में सौहार्दपूर्ण वातावरण में मोहर्रम मनाया गया। यहां शहर के भेड़मुक्का बस्ती, राजा बेडा, पटेल नगर रहीमगंज पुराना बीडीओ ऑफिस, करगली बाजार, अमलो बस्ती, सुभाषनगर आदि क्षेत्र के अखाड़ा कमेटियों की ओर से ताजिया के साथ जुलूस निकाला गया। या हुसैन-या अली की गूंज के साथ खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज खेल का प्रदर्शन किया।
फुसरो बजार के कश्मीर कलोथ के समीप अखाड़ा मिलन का आयोजन किया। गया। मुख्य अतिथि बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार, थानाप्रभारी अशोक कुमार, ड़ा. उषा सिंह, मंजूर हुसैन, मो. इल्यास, मो. नसीम, सलीम जावेद, भोलू खान, हाजी इमरान आदि उपस्थित थे। यहां रहिमगंज, पुराना बीडीओ आफिस, करगली बाजार, भेड़मुक्का, पटेल नगर, राजाबेडा के खिलाड़ियों ने तलवार, भाला, लाठी सहित अन्य पारंपरिक हथियार के साथ एक से बढ़कर एक खेल का प्रदर्शन किया। वहीं पुराना बीडीओ आफिस के खिलाड़ियों ने खेल के माध्यम से हिन्दू, मुस्लिम, सिख, इसाई भाई-भाई, पर्यावरण, जल संरक्षण का संदेश दिया। जो काफी आकर्षक का केंद्र था। कार्यक्रम में बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी व कमेटी के पदाधिकारी को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इधर देर शाम को करगली बाजार स्थित केंद्रीय अखाड़ा कमेटी में ताजिया का मिलान किया गया। यहां विभिन्न क्षेत्र के अखाड़ा कमेटी के सदस्यों व खिलाड़ियों ने एकजुट होकर खेल का प्रदर्शन किया। सुरक्षा के मद्देनजर बेरमो थाना पुलिस की ओर से जगह-जगह सुरक्षा को लेकर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *