ब्राजील से भारत ने क्यों मंगाया है बैल का 40 हजार डोज सीमन

0
Untitled

भारत ने ब्राजील से गिर बैल का 40 हजार डोज सीमन मंगाया है.इसका मकसद दूध उत्पादन को बढ़ावा देना है. भारत सरकार के इस कदम को एक गेम-चेंजर के रूप में देखा जा रहा है. देश में अब कृत्रिम गर्भाधान से दूध उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण अमेरिकी ने तो 1870 की शुरुआत में ही गिर गाय का आयात किया था, जो ज्यादा दूध उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है. उम्मीद है कि भारत में भी अब गिर गायों की संतान पैदा होंगी. महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत उन राज्यों को यह सीमन दिया जा रहा है, जहां गिर गायें पाई जाती हैं. ब्राजील के गिर बैल के वीर्य से ऐसी गिर गायों की संतान पैदा हो सकेंगी, जिनकी दूध उत्पादकता क्षमता सामान्य से 5-8 गुना अधिक होती है. भारत में हाल के दशकों में गिर गायों की आबादी कम हो गई. सरकारी स्वामित्व वाली संस्था राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) ने ये सीमन आयात किया है. इससे देसी नस्लों की दूध उत्पादन क्षमता बढ़ेगी. पिछले 3-4 सालों से इसपर चर्चा हो रही थी, जिसमें अब सफलता मिल गई है. सरकार ने इसके लिए 6 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *