मुहर्रम त्यौहार को लेकर पांकी में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
मुहर्रम त्यौहार को लेकर पांकी में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
हर गतिविधि पर पुलिस रख रही नजर
मुहर्रम त्यौहार को लेकर पांकी में मंगलवार की शाम पुलिस प्रशासन के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया, फ्लैग मार्च की शुरुआत पांकी थाना से गई इसके बाद पुलिस कर्मियों ने कर्पूरी ठाकुर चौक होते हुए भगत सिंह चौक व मुख्य बाजार सहित अन्य स्थानों तक मार्च किया, फ्लैग मार्च में पांकी थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी, पुलिस इंस्पेक्टर पूनम टोप्पो ,नीलांबर पितांबरपुर एसडीपीओ मनोज कुमार झा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
आपको बता दें कि मुहर्रम त्यौहार को लेकर पांकी पुलिस बेहद अलर्ट मोड में है, त्यौहार से पूर्व पांकी थाना प्रभारी के द्वारा शांति समिति की बैठक के माध्यम से आम जनों से आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मोहर्रम पर्व मनाने की अपील की गई है।
