अस्पताल की लिफ्ट में डेढ़ दिन तक फंसा रहा था मरीज
केरल के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की लिफ्ट में मरीज के फंसने के बाद अब सरकार एक्शन में है। केरल स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। निलंबित किए गए तीन कर्मचारियों में दो लिफ्ट ऑपरेटर और अस्पताल का एक ड्यूटी सार्जेंट शामिल है। मरीज की पहचान उल्लुर के रवींद्रन नायर के रूप में हुई है।
