चीन और रूस का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
चीन और रूस की नौसेना प्रशांत महासागर में संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रही हैं. दोनों देशों की सेनाओं का यह अभ्यास रविवार को दक्षिणी चीन में स्थित एक सैन्य बंदरगाह पर शुरू हुआ. यह अभ्यास ऐसे समय हो रहा है, जब हाल ही में नाटो संगठन ने बीजिंग को यूक्रेन युद्ध में निर्णायक बताया था. चीन के रक्षा मंत्रालय ने अपने संक्षिप्त बयान में कहा कि दोनों देशों की वायुसेना ने उत्तरी प्रशांत सागर में गश्त किया है. इसके साथ ही इस नौसैनिक युद्धाभ्यास का अंतरराष्ट्रीय या क्षेत्रीय स्थितियों से कोई लेना-देना नहीं है, इससे किसी तीसरे पक्ष को निशाना नहीं बनाया जा रहा है.
