छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। सारंगढ़ थाना क्षेत्र के जंगल रोड में मजदूरों से भरी एक पिकअप पलट गई, जिसके कारण 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला सारंगढ़ थाना क्षेत्र का है।