पलामू जिला स्तरीय गतका प्रतियोगिता में पलामू के खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
पलामू जिला स्तरीय गतका प्रतियोगिता में पलामू के खिलाड़ियों ने दिखाया अपनी प्रतिभा।
संवाद: पलामू जिला गतका संघ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय गतका प्रतियोगिता में पलामू के विभिन्न विद्यालय के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन पलामू जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहार, साहब नामधारी, धीरज मेहता, प्रदीप मेहता, सुमित बर्मन ने नारियल तोड़ कर किया। मौके पर उमेश लोहार ने कहा कि गतका पंजाब का स्वदेशी मार्शल आर्ट खेल है इस खेल के माध्यम से पलामू के कई खिलाड़ी खेलो इंडिया में जा चुके हैं साथ ही एस. जी. एफ.आई में मैडल जीत चुके हैं। इस खेल में कई संभावनाएं हैं खिलाड़ी इस खेल से जुड़कर अपने राज्य एवं देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। मौके पर पलामू गतका संघ के अध्यक्ष सोनू नामधारी का प्रतिनिधित्व करते हुए उनके पुत्र साहब नामधारी ने कहा कि पलामू आज खेल के रूप में अपनी पहचान बना रही है मुझे अच्छा लगता है जब कलम के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत कर हमारे राज्य एवं जिले का नाम रोशन करते हैं पलामू के खिलाड़ियों को किसी प्रकार के अगर परेशानी आती है तो मैं सदैव उनके साथ खड़ा रहूंगा। मौके पर पलामू गतका संघ के सचिव सुमित बर्मन ने कहा कि आज जिला स्तरीय गतका प्रतियोगिता में सैकड़ो खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया है इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी ही राज्य स्तरीय गतका प्रतियोगिता जो की 20 और 21 जुलाई को धनबाद में आयोजित की जा रही है उसमें भाग लेंगे। जिला स्तरीय गतका प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी डी.ए. वी पब्लिक स्कूल के डी. कार्तिकेया, संत मरियम स्कूल के रोशन कुमार, पियूष कुमार, आयुष कुमार, आर्यन कुमार, ओरिएंट पब्लिक स्कूल के उमंग दुबे, अनामिका मेहता, ऋतिक राज तिवारी, रिशु राज, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के सौभाग्य सिद्धार्थ, सेक्रेड हार्ट स्कूल के सम्यक स्मृतिक , द कराटे एकेडमी के राहुल कुमार, आकर्ष प्रताप, अर्पित कुमार, काजल कुमारी, ज्योति कुमारी, पाल्वी कुमारी, मिष्टी रानी, तमन्ना गुप्ता । रैफरी दीपेंद्र सिंह, दीपक तिवारी, अमरेश मेहता मौजूद थे।
