मनिका में जिला ड्रग एसोसियेशन की बैठक में संगठन के मजबूती पर चर्चा

0
e9faa5ac-4a86-49db-8ca8-3d9d73c73327

मनिका में जिला ड्रग एसोसियेशन की बैठक में संगठन के मजबूती पर चर्चा ।

मनिका- मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श शिशु विद्या मंदिर विद्यालय में रविवार को लातेहार केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्टस एसोसिएशन एल सी डी ए
जिला कमिटी लातेहार के नेतृत्व में ड्रग एसोसिएशन प्रखंड कमिटी मनिका की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सन्तोष चंद्र गोस्वामी ने किया एवम संचालन विजय प्रसाद ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि,जिला अध्यक्ष विनोद बिहारी गुप्ता ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में संगठन का होना आवश्यक है। अगर संगठन मज़बूत रहता है तो कोई भी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।सम्पूर्ण भारत में दवा दुकान का संगठन मज़बूत है। झारखंड केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट एसोसियशन जे सी डी ए प्रदेश कमिटी झारखंड के निर्देशानुसार जिला संगठन लातेहार के सत्र 2024- 2025 का सदस्यता अभियान अगस्त के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ कर दी जाएगी। इस दौरान लातेहार जिले के सभी केमिस्ट्स (दवा दुकानदार) अपना अपना सदस्यता रशीद अनिवार्य रूप से प्राप्त कर सकेंगे।सचिव विजय कुमार ने कहा कि लातेहार जिले के सभी केमिस्ट्स साथियों को कम से कम एक पौधा अनिवार्य रूप से लगाना पड़ेगा। क्योंकि पेड़ है तो जल है। और जल है तो जीवन है। बैठक के दौरान ही मनिका प्रखंड कमिटी का चुनाव किया गया। इस कमिटी में प्रखंड उपाध्यक्ष विजय प्रसाद, सह सचिव विकास कुमार उर्फ निक्की एवम कोषाध्यक्ष आनंद प्रजापति को बनाया गया है। बैठक के उपरांत जिला ड्रग एसोसियेशन के अध्यक्ष विनोद बिहारी गुप्ता, सचिव विजय कुमार,कोषाध्यक्ष उमाशंकर चैतन्य एवम मनिका के सभी केमिस्ट्स सदस्यों के उपस्थिति में विद्यालय परिसर में वृक्षा रोपण किया गया। बैठक में सन्तोष चंद्र गोस्वामी, विजय प्रसाद,राजेश कुमार शर्मा, राधा कृष्ण यादव, दीपक कुमार गुप्ता आलोक मिश्र,अनिल कुमार राय, बिमल राम, चन्दन कुमार,ओम प्रकाश यादव, सतेंद्र कुमार, मो शमशाद , राधेश्याम मेहता, सीता राम यादव धीरज यादव आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *