मुहर्रम पर हो सकता है आतंकी हमला!!!

0
ss

पाकिस्तान के कराची में अतिक्रमण विरोधी पुलिस के लिए हमले की चेतावनी जारी की गई है. बताया जा रहा है कि मुहर्रम के दिन कराची में आतंकवादी हमला हो सकता है. कराची पुलिस उपाधीक्षक तारिक इस्लाम ने मुहर्रम के दिन किसी भी पुलिसकर्मी को आधिकारिक ड्यूटी पर अकेले जाने से मना किया है.

तारिक इस्लाम ने सूचना जारी करते हुए कहा है कि मुहर्रम के दौरान कराची में सरकारी अधिकारियों को निशाना बनाया जा सकता है. अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान पुलिस वैन और काम खत्म होने के बाद वर्दी और जूते पहनने से बचने के लिए कहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *