सड़क दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों को मिली आर्थिक मदद
सड़क दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों को समाजसेवी मोज़म्मिल ने की आर्थिक मदद
दुर्घटना में हो गई थी एकमहुआ निवासी अशोक उंराव नामक युवक की मौत
चंदवा। प्रखंड के युवा समाजसेवी मो मोज़म्मिल गुरुवार को हुटाप पंचायत के एकमहुआ पहुंचे जंहा वे सड़क दुर्घटना में मृत युवक अशोक उंराव के शोकाकुल परिवार मिल उन्हें ढांढ़स बंधाया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार से मिल घटना के प्रति दुख व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को अपनी ओर से आर्थिक मदद भी की और कहा की वे दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। ज्ञात हो कि बीते सोमवार की देर शाम एकमहुआ निवासी तिला उंराव के बड़े पुत्र अशोक उंराव की मौत चंदवा-माल्हन-मैकलुस्कीगंज मुख्य पथ पर दूबी गांव के समीप एक जेसीबी वाहन की चपेट में आने की वजह से हो गई थी। घटना के बाद से परिवार काफी गमगीन है। मृत युवक के पिता तिला उंराव ने बताया कि वह बहुत मेहनती लड़का था अचानक उसकी मौत से हम सबको गहरा आघात पहुंचा है। मौके पर मंसूर अंसारी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
