इजरायल-हमास युद्ध में मारे गए 186000 लोग
इजरायल-हमास युद्ध को लगभग 9 महीने हो गए हैं. फिलिस्तीन के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि गाजा में इजरायल के हमले में अब 38,000 से अधिक लोग मारे गए हैं. वहीं, 2.3 मिलियन लोगों को बेघर होना पड़ा है, लेकिन ये आंकड़े सच नहीं हैं. इसको लेकर लैंसेट मेडिकल जर्नल ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें काफी चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का अनुमान है कि फिलिस्तीन क्षेत्र में जून तक लगभग 38,000 लोग मारे गए हैं, जबकि लैंसेट का कहना है कि मरने वालों की वास्तविक संख्या 1,86,000 तक हो सकती है. यानी गाजा में मरने वालों की संख्या स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुमान से पांच गुना अधिक हो सकती है.
