चीन के सामने ‘गिड़गिड़ाने’ को मजबूर हुए मुइज्जू

0
Untitled

मालदीव के अंदर चीन ने इस कदर घुसपैठ मजबूत कर ली है कि देश के विकास के लिए भी मोहम्मद मुइज्जू को चीन के सामने गिड़गिड़ाना पड़ रहा है. मालदीव से आई एक तस्वीर की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि राष्ट्रपति मुइज्जू चीनी राजदूत वांग लिक्सिन के साथ बात कर रहे हैं. इस तस्वीर में मोहम्मद मुइज्जू की बॉडी लैंग्वेज को लेकर सवाल उठ रहे हैं, लोगों का कहना है कि मुइज्जू किसी मजबूर व्यक्ति की तरह नजर आ रहे हैं.

दरअसल, बीते साल मोहम्मद मुइज्जू के राष्ट्रपति बनने के बाद से मालदीव पूरी तरह से चीन के नियंत्रण में चला गया है. मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि बुधवार को मोहम्मद मुइज्जू ने राष्ट्रपति कार्यालय में चीनी राजदूत वांग लिक्सिन से मुलाकात की. इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई. राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि मालदीव इस समय चीन के साथ मजबूत संबंध बनाए हुए है. जनवरी में मुइज्जू ने चीन यात्रा की यात्रा की थी, इस दौरान किए गए समझौतों को लागू करने को लेकर चीनी राजदूत से बात हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *