सीमा विवाद निपटाने के लिए अजीत डोभाल करेंगे बात चीनी विदेश मंत्री से

0
Untitled

भारत और चीन के बीच लंबे समय से जारी तनाव के दौरान चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ काम करने की इच्छा जताई है. चीनी विदेश मंत्री ने पूर्वी लद्दाख में सीमावर्ती इलाकों में जमीनी स्थिति से जुडे़ मुद्दों को ठीक करने की बात कही है. इसके साथ ही अजीत डोभाल को फिर से भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और भारत-चीन सीमा प्रश्न के लिए विशेष प्रतिनिधि के रूप में पुनर्नियुक्ति पर बधाई दी है. वांग यी ने कहा, चीन और भारत का रिश्ता द्विपक्षीय सीमाओं से परे है जो वैश्विक महत्व को बढ़ावा देता है.

वांग यी चीन के विदेश मंत्री होने के साथ ही भारत-चीन सीमा बातचीत तंत्र के चीन की तरफ से विशेष प्रतिनिधि हैं. इसके अलावा वांग यी चीन की सत्ता पर काबिज कम्युनिस्ट पार्टी के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य भी हैं. अजीत डोभाल को बधाई संदेश देते हुए वांग ने लिखा, ‘चीन और भारत दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले दोनों देश दुनिया की उभरती अर्थव्यवस्था हैं. चीन और भारत के रिश्ते द्विपक्षीय सीमाओं से परे हैं जिनका वैश्विक महत्व है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *