प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बुधवार को पंचायत सचिव पंचायत सहायक इत्यादि के साथ समीक्षा बैठक की

0
f2907dd2-4bf0-46e6-9f6f-c62db310d4f8

अबुआ आवास तथा 15वीं वित मद, की योजना कार्य में प्रगति लाने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो ने बुधवार को पंचायत सचिव पंचायत सहायक पंचायती राज समन्वयक, आवास कोऑर्डिनेटर जे ई इत्यादि के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान बीडीओ श्री महतो ने प्रत्येक लोगों से पंचायतवार, योजनाओं की कार्य प्रगति को लेकर अद्यतन जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया। अबुवा आवास के लाभुक जो प्रथम किश्त प्राप्त कर चुके लोगों के आवास निर्माण कार्य पर ध्यान देने के लिए कर्मियों को कहा गया। 15 वें वीत मद की राशि को एक सप्ताह के अंदर योजनाओं का चयन कर खर्च करने का दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में आवास कोर्डिनेटर अभिषेक कुमार पंचायती राज कोर्डिनेटर रश्मि लकड़ा पंचायत सचिव परमानंद पाठक राजेंद्र राम कृष्णा तिवारी शांति मार्डी शालिनी कुमारी अमर कुमार शोभित तिवारी सिंपी कुमारी कमलेश चौबे बीपीओ फिरोज अंसारी उपेंद्र कुमार सद्दाम हुसैन भरत कुमार विकास पाठक अमित कुमार सुमन कुमारी चिंता गौतम राजन कुमार राजकुमार अजय कुमार सुरेंद्र ठाकुर इत्यादि लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *