बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय में किया एक विचार गोष्ठी का आयोजन

0
09462dc0-448b-4434-a219-12b6c6bd2439

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कि संचालन संजय कुमार ने किया।
मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है अत्यधिक तीव्र गति से बढ़ती जनसंख्या के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से ही यह दिवस मनाई जाती है यह जागरूकता मानव समाज की नई पीढ़ियों को बेहतर जीवन देने सन्देश देती है बच्चो को बेहतर शिक्षा, भेजना, वस्त्र, स्वस्थ वातावरण सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं भविष्य में देन के लिए छोटे परिवार की महती आवश्यकता निरंतर बढ़ती जा रही है प्राकृति संसाधनों का समूचित दोहन कर मानव समाज को सर्वश्रेष्ठ बनाए रखने और हर इंसान के भीतर इंसानियत को बरकरार रखने के लिए यह बहुत जरूरी हो गया है की विश्व जनसंख्या की महता को समझ जाए इस लिए विद्वानों ने कहा है कि छोटा परिवार-सुख का आधार, हम दो हमारे दो का नारा दिए थे। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि समग्र विकास के लिए समाज और सरकार को मिलकर पहले आबादी को नियंत्रित करना होगा।
34 करोड़ से लगातार बढ़ती जनसंख्या 129 करोड़ हो गई है उतनी बड़ी आबादी के लिए सभी को मूल्य भूत सुविधाएं जुटाना और हर हाथ को काम देना आसान नहीं है बढ़ती आबादी देश के विकास में बाधक है उमेश पासवान ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए कठोर कानून बनाने की मांग की इस अवसर पर जयपाल मोची, यशवंत कुमार, सूरज कुमार,अरुण पासवान, दीपक कुमार, सत्यम कुमार, संतोष विश्वकर्मा,सतीश दुबे, सूरजमल राम, राजू राम, कृष्णा राम ने अपने अपने विचार व्यक्त किए राम नरेश महतो ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *