ऑटो और कार के बीच हुई टक्कर, 5 लोगों की मौत

0
Untitled

बिहार। बेगूसराय में मंगलवार की सुबह ऑटो और कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सभी ऑटो सवार हैं। कार में बैठे 3 लोग घायल हैं। हादसे के बाद लोगों के शव ऑटो में फंस गए। हादसा NH-31 फोरलेन पर थाना क्षेत्र के बीहट रतन चौक के पास हुआ। ऑटो पर सवार सभी मृतक हाथिदह से बेगूसराय आ रहे थे। फिलहाल, मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची है। पुलिस मृतकों के पहचान की कोशिश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि एक ऑटो सिमरिया की ओर से जीरोमाइल की तरफ आ रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 5.30 बजे रतन चौक के पास स्विफ्ट कार से टक्कर हो गई।घटना के बाद कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुटे और पुलिस को इसी जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय लोगों के प्रयास से 3 घायल को निजी अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *