हाथरस हादसे पर क्या बोल गया चीन
यूपी के हाथरस में भगदड़ में 121 लोगों की मौत के बाद जर्मनी, चीन और फ्रांस के राजदूतों ने शोक व्यक्त किया. उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त कीं. जर्मन के राजदूत एकरमैन ने एक्स पर पोस्ट में उन परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की, जिन्होंने भगदड़ में अपने प्रियजनों को खो दिया. उन्होंने लिखा, हाथरस में हुई दुखद घटना से बहुत दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. हमें उम्मीद है कि घायलों तक जल्द ही मदद पहुंचेगी.
बाद में मंगलवार रात चीनी राजदूत ने भी इस घटना में शोक व्यक्त किया. चीनी राजदूत जू फेइहोंग ने पोस्ट में कहा, हाथरस में हुई दुखद घटना से स्तब्ध और दुखी हूं. पीड़ितों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.
