मेरिका में दिखेगी राम मंदिर की झलक, 18 फीट लंबी झांकी तैयार

0
Untitled

दुनियाभर में राम मंदिर की चर्चा के बीच अमेरिका में इस बार एक झलक पेश की जाएगी. 18 अगस्त को न्यूयॉर्क में भारत दिवस की परेड में राम मंदिर की झांकी निकाली जाएगी, जो न्यूयॉर्क और उसके आसपास से हजारों भारतीय अमेरिकियों को आकर्षित करेगी. विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका  के महासचिव अमिताभ मित्तल ने बताया कि मंदिर की प्रतिकृति 18 फीट लंबी, 9 फीट चौड़ी और 8 फीट ऊंची होगी. यह पहली बार होगा कि जब राम मंदिर की प्रतिकृति संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रदर्शित की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *