नीट पेपर लीक मामले में बापू नगर से एक युवक को किया गिरफ्तार

0
Untitled

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने धनबाद में की छापेमारी, एक युवक को गिरफ्तार कर पटना ले गई टीम

नीट-यूजी 2024 पेपर लीक का लिंक अब झारखंड के हजारीबाग के बाद धनबाद से जुड़ गया है ।इस मामले में कल रात  सीबीआई के टीम ने धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र के बापू नगर से एक युवक को गिरफ्तार किया है ।गिरफ्तार युवक बीसी सी एल कर्मी का पुत्र अमन सिंह बताया जाता है ।सीबीआई ने हजारीबाग के बाद इसका तार जोड़ते हुए धनबाद पहुंची ।धनबाद के तीन थाना क्षेत्र में छापेमारी की ।जिसमें सरायढेला से अमन सिंह को गिरफ्तार किया गया । बैंकमोड़ व गोविंदपुर थाना क्षेत्र में भी टीम ने दबिश दी । अमन को गिरफ्तार कर टीम अपने साथ पटना ले गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *