6 को चंदवा के शासंग पंचायत में जनता दरबार का आयोजन

0
80cb8a48-dfb2-4b1a-8943-a4a0aac57ae6

6 को चंदवा के शासंग पंचायत में जनता दरबार का आयोजन

लातेहार: दिनांक 06.07.2024 को चन्दवा प्रखंड के पंचायत सचिवालय, सासंग परिसर में जनता दरबार, विकास मेला सह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाना है। इसी क्रम में आज उप विकास आयुक्त श्री सुरजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जनता दरबार, विकास मेला सह स्वास्थ्य शिविर को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनता दरबार, विकास मेला सह स्वास्थ्य शिविर में आयोजित की जानेवाली विभिन्न गतिविधियों के संबंध में उप विकास आयुक्त ने आवश्यक तैयारी ससमय सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में उप विकास आयुक्त ने बताया कि चन्दवा प्रखंड में आयोजित जनता दरबार, विकास मेला सह स्वास्थ्य शिविर में 22 विभागो के द्वारा 18 स्टॉल लगाए जाएंगे। स्टॉल के माध्यम से आम नागरिकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जायेगी।बैठक में डीआरडीए निदेशक श्री प्रभात रंजन चौधरी,  जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, जेएसएलपीएस डीपीएम व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *