विश्व नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने जिला कार्यालय में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई
आज दिनांक 26 जून को विश्व नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने जिला कार्यालय में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की संचालन संजय कुमार ने किया।
मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि नशा शरीर को दीमक की तरह चाट जाती हैं नशा नाश का कारण है नशा से आज हर घर प्रभावित है इसका बुरा प्रभाव युवा पीढ़ी पर पड़ रहा है (नशा का जो हुआ शिकार उसका उजड़ा घर परिवार) एक रिपोर्ट के मुताबिक विश्व में 10 लाख लोगों की मौत होती है नशा मुक्ति अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया जाना चाहिए ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि नशा मुक्त समाज का निर्माण हो इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है
“नशा नास कर देगा
कटोरा हाथ में होगा
तड़पोगे दाने-दाने को
कोई न देगा खाने को”
जय पाल मोची ने कहा कि नशा मुक्त समाज के निमार्ण के लिए युवा पीढ़ी को आगे आने की जरूरत है इस अवसर पर यशवंत कुमार,दीपक कुमार, अरुण पासवान, सूरज कुमार, अरविंद कुमार, बिकास कुमार, उमेश पासवान, राजा कुमार, राजू राम, संजय चौरसिया,संजीत कुमार,शनि कुमार,कृष्णा राम, संजय मिस्त्री ने अपने अपने विचार व्यक्त किए संजय तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया
