बिदरा के लाभुको ने जन वितरण प्रणाली दुकानदार दुखभंजन मांझी पर लगाया 3 माह के राशन गमन करने का आरोप।

0
3560255f-37ec-4bc6-b72c-1dc728f34aea

बिदरा के लाभुको ने जन वितरण प्रणाली दुकानदार दुखभंजन मांझी पर लगाया 3 माह के राशन गमन करने का आरोप।

पलामू जिले के पांकी प्रखंड के अंबाबार पंचायत के बिदरा गांव के लाभुको ने जन वितरण प्रणाली दुकानदार दुखभंजन मांझी लाइसेंस नंबर 3-93 पर 3 माह का राशन गमन करने का आरोप लगाया है। दुखभंजन मांझी के द्वारा लाभुको को निर्धारित मात्र से कम राशन भी दिया जाता है, 3 माह हो जाने के बाद भी लाभुकों को राशन नहीं मिला है। इसलिए लाभुको में आक्रोश है। बड़ी संख्या में लाभुकों ने इसका विरोध किया। मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि दुखभंजन मांझी द्वारा लाल कार्ड हो या पीला कार्ड हो सभी मामले में मनमानी भी करते हैं। केंद्र सरकार के गरीब कल्याण योजना के तहत भी राशन वितरण में मनमानी की जाती है। पीला राशन कार्ड धारीयो ने कहा कि निर्धारित मात्रा से 35 किलो की जगह 30 किलो ही मिलता है 5 किलो कम राशन दिया जाता है। इसी तरह लाल कार्ड धारीयो को भी प्रति यूनिट 5 किलो की जगह 4.5 किलो ही राशन दिया जाता है। इसी तरह 3 माह हो जाने के बाद अभी तक राशन नहीं दिया गया है। मौके पर सोहराई यादव , रामदास यादव, रामसुंदर यादव, गिरवर पासवान, सीमा देवी, सुगिया कुंवर, मानो देवी, यशवंती देवी, संजू देवी, बसमती देवी, सरिता देवी, अनिता देवी, सुक्री देवी, प्रीति देवी, भगमनिया देवी, जहल यादव इत्यादि लोगों ने कहा कि दुखभंजन मांझी के घर राशन लेने जाते हैं तो अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया जाता है, और 3 माह का लाभुकों को राशन नहीं मिला है। सिर्फ कहते हैं कि अगले माह राशन ले जाएगा लेकिन कहते ही है सिर्फ देते नहीं है, सिर्फ घर के चकर लगवाते हैं। हर माह राशन का पर्ची काट लेते हैं और अपने पास ही रखते हैं। ग्रामीणों ने उचित कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में दुखभंजन मांझी ने बताया कि राशन कम मिलता है, इसलिए राशन अभी तक लाभुकों को नहीं मिला है। इस संबंध में पांकी प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा व एमओ आशीष खोलको ने बताया कि जन प्रणाली दुकानदार के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *