खेल, स्वास्थ्य और एकजुटता का पहचान अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस:— किशोर

0
e90e443b-cf92-45e2-90f6-79d6fe9b701d

खेल, स्वास्थ्य और एकजुटता का पहचान अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस: किशोर।

कर्जन स्टेडियम हजारीबाग में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के आयोजन पर पलामू ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर कुमार पांडेय स्पेशल गेस्ट के रूप में उपस्थित हुए और कहा कि अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस हर साल 23 जून को मनाया जाता है। यह दिन खेल, स्वास्थ्य और एकजुटता का जश्न मनाने का दिन है। यह अवसर पूरी दुनिया के लोगों को क्रियाशील बनने और खेल के साथ भविष्य बनाने का और साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। इसी दिन पेरिस के सोरबॉन में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना की गई थी। इसी की याद में हर साल इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
उक्त बातें श्री पांडेय ने कर्जन स्टेडियम हजारीबाग में खिलाड़ियों को संबोधन में कहा और सभी खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया और उत्साहवर्धन किया। उक्त मौके पर हजारीबाग ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव के साथ अन्य सम्मानित कार्यकर्ता एवं प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *