जिला कांग्रेस अध्यक्ष जैश रंजन पाठक के नेतृत्व में पलामू जिला शिक्षा पदाधिकारी से मुलाकात करके 8 सूत्री मांग पत्र सोपा
आज दिनांक 22 जून 2024 को पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक के नेतृत्व में पलामू जिला शिक्षा पदाधिकारी से मुलाकात करके 8 सूत्री मांग पत्र सोफा निम्नलिखित है
1)गैर सरकारी विद्यालय जो कृषि कार्य के नाम पर जमीन क्रय कर व्यावसायिक उपयोग में ला रहे है, उससे सरकार की राजस्व की हानि हो रही है. वे सभी गैर सरकारी विद्यालय व्यवसायिक राजस्व निर्धारित कर करके सरकार को व्यावसायिक राजस्व दें…
(2)सभी विद्यालय में ट्रेंड टीचर का प्रबंध हो जैसे कि B.Ed और M.ed
(3)सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल बस में सीसीटीवी कैमरा और अग्निशमन यंत्र लगाना सुनिश्चित करें.
4.) निजी विद्यालयों में गरीब छात्रों के लिए 25 प्रतिशत आरक्षित सीट पर जांच कर शत प्रतिशत सीट पर नामांकन कराया जाय । एवं इसकी सूची भी विद्यालय वार सार्वजनिक किया जाए। इसके साथ ही बहुत सारे निजी विद्यालय के भवन सरकारी नियमों को ताक पर रखकर बनाए जा रहे हैं जहां पर कोई भी सुरक्षा का मापदंड का पालन नहीं किया जा रहा है।
5.) एक्सलेंस ऑफ सी एम अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य संबधित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराया जाय ।
6.)सभी सरकारी विद्यालयों में बिजली की समुचित व्यवस्था एवं पंखा उपलब्ध कराया जाय जिससे कि छात्रों को पढ़ाई के दौरान भीषण गर्मी से निजात मिल सके
7.)निजी विद्यालयों के अधीन सभी बसों में छात्रों को ओवरलोड बैठाकर तेज रफ्तार से बसों को चलाने वाले बसों पर अंकुश लगाया जाय ।
8.)सभी विद्यालयों में एमडीएम के भोजन को मेनू बार बनवाने की व्यवस्था किया जाए
मौके पर प्रमुख रूप से शमीम अहमद राइन वरिष्ठ कांग्रेसी गिरजा राम मिथिलेश कुमार सिंह सत्येंद्र सिंह जितेंद्र कमलापुरी रिजवान खान रूद्र शुक्ला सोनू खान अमुक प्रियदर्शी संतोष गुप्ता इत्यादि लोग उपस्थित थे
