दो समुदायों के बीच राजस्थान में दंगा,43 लोग अरेस्ट
राजस्थान के जोधपुर के सूरसागर में एक विवादित भूमि पर अवैध निर्माण को लेकर शुक्रवार को दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद 43 लोगों को अरेस्ट किया गया है।
तनाव तब और बढ़ गया जब दोनों समुदायों की भीड़ ने एक दूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया, दंगे की स्थिति घंटों तक जारी रही।
इस दौरान दुकान में आग भी लगा दी गई। इस बीच, स्थिति को काबू करने के लिए जोधपुर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन झड़प में फंस गई और उपद्रवियों की हिंसक भीड़ ने पेट्रोल बम से हमला कर दिया। झड़प के दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हो गए जबकि एक दुकान और एक ट्रैक्टर में आग लगा दी गई। इसके अलावा एक जीप में भी तोड़फोड़ की गई।
हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स बुलाकर स्थिति पर काबू पाया। फिलहाल, किसी भी तरह की हिंसा को रोकने के लिए इलाके में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।
