केतार कांडी कोल रोड कार्य में घोर लापरवाही एवं अनिमीयता बरती जा रही है संवेदक के द्वारा

0
553f0b6a-d3e6-49f7-a0b1-558c4e64c363

केतार कांडी कोल रोड कार्य में घोर लापरवाही एवं अनिमीयता बरती जा रही है।संवेदक के द्वारा

केतार मुकुंदपुर,परसोडीह महुआ धाम सहित अन्य गांव में नाली खोदकर छोड़ दिया गया है।कही जही नाली का निर्माण भी किया गया है।तो उसे ढका भी नही गया किसी प्रकार कार्य को पूरा किया गया।ग्रामीणों ने बताया की नाली निर्माण कार्य गुणवता पूर्ण नही कराया गया।ढलाई तो कर दिया गया पर पटवन भी नही किया गया।वही मुकुंदपुर में नाली एक माह से पहले खोदी गई परंतु अभी तक इसमें कार्य अभी तक नही लगाया गया।इसी बीच एक गाय नाली में गिर गई जिससे उसकी मौत हो गया।जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।शुक्रवार को मुखिया मुंगा साह ग्रामीणों के साथ इस कार्य का विरोध किया।ग्रामीणों ने उपायुक्त से खोदी गई नाली को शीघ्र निर्माण करवाने या भरवाने की मांग किया है।

इस मौके पर वार्ड सदस्य नंदकिशोर प्रसाद,अंगद गुप्ता,अम्बिका प्रसाद प्रजापति संतोष प्रसाद,रामचंद्र चंद्रवंशी, रामेश्वर चंद्रवंशी,प्रमोद प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *