भुवनेश्वर दुबे मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल चेराबार में योग शिविर का किया गया आयोजन

0
4179fec4-4b4a-434f-ad73-02e91e3d07dd

भुवनेश्वर दुबे मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल चेराबार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया।
विद्यालय के पीटी एवं योगा के शिक्षक आलोक कुमार सोनी के द्वारा सभी विद्यार्थियों को योग एवं प्राणायाम करवाया गया। इस दौरान सभी विद्यार्थियों ने अनुलोम विलोम प्राणायाम, भ्रामरी, सूर्य नमस्कार, कपालभाति सहित कई अन्य योगासन किए। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक विवेक त्रिपाठी ने उपस्थित विद्यार्थियों को योग का महत्व बताते हुए कहा कि योग प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए। इससे जहां बीमारियां नहीं होती हैं, वहीं व्यक्ति मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहता है। योग मन और शरीर में सामंजस्य स्थापित करता है, विचार को क्रिया के साथ जोड़ता है, तथा अनुशासन को व्यक्तिगत पूर्णता के साथ जोड़ता है। शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक और आत्मिक पहलुओं को एकीकृत करके, योग स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र मार्ग प्रदान करता है, जो हमारे तेज-रफ्तार जीवन में शांति का एक अत्यंत आवश्यक स्रोत है । मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *