झारखंड क्रीडा मोर्चा द्वारा एकदिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
झारखंड क्रीडा मोर्चा द्वारा एकदिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन।
पांकी रोड स्थित ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल में एक दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन झारखंड क्रीड़ा मोर्चा के द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा, उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिन्हा, कमल खान, कोषाध्यक्ष रमेश प्रसाद सिंह झारखंड क्रीड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुमित बर्मन, सी.आर.पी. एफ इंस्पेक्टर चंद्रमोहन मुंडारी, एस.डी.जी नरेन्द्र तिवारी ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल के निर्देशक प्रदीप नारायण । योग प्रशिक्षक तिवारी जी उपस्थित थे। मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि 21 जून साल का दिन सबसे लंबा दिन होता है। इसके बाद सूर्य धीरे-धीरे दक्षिणायन होने लगता है। इस दिन को अध्यात्म और योग के लिए खास माना जाता है। यही वजह है की 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाते है। योग करने से हम सभी रोगों से मुक्त होते हैं योग हमें मानसिक एवं शारीरिक रूप से मजबूत बनाती है। मौके पर ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल के निर्देशक प्रदीप नारायण ने कहा की योग विद्यार्थियों के लिए अति आवश्यक है योग मन को शांत करता है,अध्ययन में एकाग्रता बढ़ाता है। जब छात्र योग का अभ्यास करते हैं, तो उनमें शैक्षणिक प्रदर्शन, मानसिक स्वास्थ्य और उनके समग्र कल्याण में सुधार करने की क्षमता होती है इसलिए विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग करना चाहिए। मौके पर झारखंड क्रीड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुमित बर्मन ने कहा की किसी भी क्षेत्र में अव्वल आना है तो योग आपके लिए अति आवश्यक है। योग के माध्यम से आप शिक्षा, खेल, कला , के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।
कार्यक्रम का संचालन ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षक हरेंद्र नाथ कर रहे थे। मौके पर स्कूल की प्राचार्या सोनी पंडित, उप-प्राचार्य सुनील ठाकुर एवं तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं और सैकड़ो बच्चे मौजूद थे।
