2500 परिवारों की सोसायटी में 18 घंटे ठप रही बिजली, गर्मी से राहत के लिए पूरी रात स्वीमिंग पूल में बैठे रहे लोग
2500 परिवारों की सोसायटी में 18 घंटे ठप रही बिजली, गर्मी से राहत के लिए पूरी रात स्वीमिंग पूल में बैठे रहे लोग दिल्ली-एनसीआर की बहुमंजिला इमारतें देखने में तो बहुत मनमोहक लगती हैं, लेकिन भीषण गर्मी ने इन इमारतों की पानी और बिजली की अव्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। 17 जून की रात गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार स्थित गौर सिद्धार्थम सोसाइटी में इस भयानक गर्मी में 18 घंटे बत्ती गुल रही। बच्चों-बड़ों के लिए यह 18 घंटे किसी त्रासदी से कम नहीं थे। हालात ऐसे थे कि गर्मी से लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। राहत के लिए कुछ लोग रात एक बजे स्वीमिंग पूल खुलवाकर घंटों तक उसमें पड़े रहे। सोसाइटी के क्लब हाउस में इमरजेंसी लाइट बैकअप होने के कारण कुछ लोग अगले दिन की दोपहर बिजली आने तक बच्चे-बुजुर्ग और पेट्स के साथ वहीं बिस्तर-चटाई लेकर बैठे रहे। सुबह तक लाइट न आने पर बिल्डर प्रबंधन से अपनी मांग व अव्यवस्था सुधारने को लेकर 45 डिग्री की जलती धूप में सड़क पर बैठकर धरना दिया। आखिर क्या हुआ उस 18 घंटे के दौरान.. कैसे रहवासी भीषण गर्मी में तड़पते रहे.. कैसे एक-एक पल उन्होंने बच्चे व घर के बीमार व्यक्तियों के साथ काटे…।
