दो दिनों से लापता व्यक्ति का शव झाड़ियों में मिला

0
Untitled

दो दिनों से लापता व्यक्ति का शव झाड़ियों में मिला

बेरमो :गोमोह -बरकाकाना रेलखंड के फुसरो एवं अमलो हाल्ट के बीच रहीमगंज के पास रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिला. शव कि पहचान बंगालीपाड़ा करगली निवासी मोहन रजक के रुप में हुई उसके परिजनों ने की. परिजनों ने हत्या कर यहां फेक देने की आशंका जताया हैं.बेरमो पुलिस थाना ने सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों का कहना है कि मोहन रजक दो दिनों से लापता था। परिजनों ने बहुत खोजबीन किया लेकिन कुछ पता नहीं चला आज तीसरे दिन रहीमगंज रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में मृत पाया गया। बेरमो थाना प्रभारी ने कहा कि प्रथम दृष्टि से मामला हत्या का प्रतीत होता है। अनुसंधान के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अक्रोषित लोगों ने किया सड़क जाम मौके बेरमो थाना प्रभारी ने लोगो को समझा बुझा कर जाम को हटाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *