सिर्फ मीम नहीं है Melody! पीएम मोदी और मेलोनी की रणनीतिक साझेदारी पलट देगी यूरोप की सियासत!
जी 7 शिखर सम्मेलन में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और पीएम नरेंद्र मोदी का सेल्फी वीडियो काफी चर्चा में है. वीडियो में पीएम मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़े होकर टीम मेलोडी का जिक्र किया. जॉर्जिया मेलोनी के नेतृत्व में भारत और इटली के रिश्ते काफी मजबूत हुए हैं. दोनों ही नेताओं की स्थानीय राजनीति में पकड़ बहुत मजबूत है और यह मेलोडी टीम आने वाले समय में यूरोप की सियासत में बड़ा बदलाव लेकर आ सकती है.
दोनों देशों में राइट विंग की राजनीति मजबूत हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जून को लगातार तीसरी बार देश के पीएम बने हैं. उधर, जॉर्जिया मेलोनी के नेतृत्व में इटली और यूरोप में राइट विंग की राजनीति बढ़ती दिख रही है. वहीं, जी7 के बाकी देश जहां पर लिबरल डिप्लोमेसी है, वहां की मौजूदा राष्ट्रध्यक्ष अपनी सत्ता बचाने के लिए जूझ रहे हैं.
