बकरीद को लेकर पांकी थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

0
a735fa0e-9fd7-49bb-a549-93af7bac8c42

बकरीद को लेकर पांकी थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

थाना प्रभारी ने सभी लोगों से आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्वक तरीके से बकरीद पर्व मनाने की की अपील

पांकी थाना परिसर में शनिवार की संध्या आगामी पर्व बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक प्रभारी थाना प्रभारी ओम प्रकाश शाह की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद समेत प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों जनप्रतिनिधि समेत विभिन्न समुदाय के प्रबुद्ध लोग शामिल हुए।
बैठक में उपस्थित लोगों के संबोधन में प्रभारी थाना प्रभारी ओम प्रकाश शाह ने कहा कि त्यौहार खुशियां लेकर आता है ऐसे में हम सभी को त्यौहार खुशी-खुशी मनानी चाहिए इसमें किसी तरह का हुड़दंग वाद विवाद ना हो इसके लिए हम सभी को सचेत रहना होगा उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें वह कहीं भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल थाने को दें पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है।
उन्होंने प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों से एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना एवं त्यौहार को लेकर की गई तैयारी के बारे में जानकारी ली।
मौके पर मौजूद मुखिया संघ अध्यक्ष राजेंद्र पांडे ने बैठक में अनुपस्थित प्रखंड कर्मियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बैठक में अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होनी चाहिए ,पदाधिकारीयों का अनुपस्थित होना बेहद दुर्भाग्य की बात है।
मौके पर मौजूद पुलिस इंस्पेक्टर पूनम टोप्पो ने प्रखंड वासियों से आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्वक तरीके से बकरीद पर्व मनाने की अपील की मौके पर बैठक में मुखिया संघ अध्यक्ष के अलावे विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, मिंटी वर्मा, रफीक अंसारी, हफीजुल अंसारी, नेहाल अंसारी, आफताब अंसारी, निरंजन यादव, सुनील सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह सहित सभी गण्यमान लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *