G7 की बैठक में जस्टिन ट्रूडो से पीएम मोदी की होगी मुलाकात, पढ़ें किन मुद्दों पर होगी बात
नरेंद्र मोदी आज जी 7 शिखर सम्मलेन में हिस्सा लेने के लिए इटली जाएंगे। भारत की यह 11वीं और पीएम मोदी की 5वीं भागीदारी होगी। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो शुक्रवार को आपस में बातचीत करेंगे। वे वैश्विक दक्षिण से संबंधित मुद्दों को संबोधित करने के साथ-साथ रूस-यूक्रेन संघर्ष के दौरान हो रहे संवाद को भी उठाएंगे।
