डीसी की अगुवाई में सभी विभाग के अफसर और कई जनप्रतिनिधि की अगुवाई में होगा पौधा रोपण
पर्यावरण बचाओ अभियान,घर घर पेड़ लगाव अभियान गिरिडीह के लिए बेहतर अभियान है इससे प्रत्येक घर जुड़े संस्था के लोग बेहतर कार्य कर रहे है – निर्भय शहाबादी
डीसी की अगुवाई में सभी विभाग के अफसर और कई जनप्रतिनिधि की अगुवाई में होगा पौधा रोपण
गिरिडीह :- आज उसरी बचाओ अभियान कोर कमिटी का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व सदर विधायक श्री निर्भय शाहाबादी जी के आवास पर मिला और उन्हें 14 मई को झंडा मैदान में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में आमंत्रित किया।
श्री शाहाबादी ने कमिटी के सदस्यों को पौधा देकर उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही कहा कि 100 पौधा में वृक्षारोपण कार्यक्रम में दान करूंगा। साथ ही गिरिडीह कि आम जनता से अपील किया कि वो अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम का हिस्सा बनें।
14 जुन को संध्या चार बजे गिरिडीह हाई स्कूल मैदान में और झंडा मैदान में लगेगा दर्जनों पेड़ डीसी की अगुवाई में सभी विभाग के अफसर और कई जनप्रतिनिधि की अगुवाई में किया जाएगा पौधा रोपण।
कमिटी के श्री राजेश सिन्हा और आलोक मिश्रा ने कहा कि 14 मई को शाम 4 बजे जिला प्रशासन के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें उपयुक्त महोदय भी उपस्थित रहेंगे।
कमिटी के सदस्य सूरज नयन और निशांत भास्कर ने कहा कि जनजागरण के बिना इतना बड़ा टारगेट लेना असंभव है,सभी बेहतर सोच वाले को इस अभियान में लगना होगा।
