मानव तस्करी की शिकार आदिम जनजाति की नाबालिग बेटी के साथ सामुहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना अतिशय निंदनीय, दोषियों को फांसी देनी चाहिए:– झारखण्ड क्रांति मंच

0
883112a5-8ca3-4529-8d75-da32c68901c4

मानव तस्करी की शिकार आदिम जनजाति की नाबालिग बेटी के साथ सामुहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना अतिशय निंदनीय, दोषियों को फांसी देनी चाहिए: झारखण्ड क्रांति मंच

7 जून 2024(मेदिनीनगर)
झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु एवं मंच के व्यवसाय प्रकोष्ठ के केन्द्रीय अध्यक्ष उदय कुमार ने आज मेदिनीनगर में संयुक्त प्रेस बयान जारी कर मानव तस्करी की शिकार आदिम जनजाति की नाबालिग बेटी को सासाराम के आलमपुर ईंट भट्ठे में ले जाकर सामुहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना की कड़ी भर्त्सना करते हुए सभी दुष्कर्मियों व हत्यारों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तार करने व फांसी की सजा दिलाने हेतु फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर स्पीडी ट्रायल सुनिश्चित कराने की मांग राज्य सरकार से किया है।
जारी बयान में उन्होंने कहा है कि अलग राज्य गठन के 23 वर्षों से ज्यादा गुजरने के बावजूद भी ना केवल झारखण्डी बहु,बहन व बेटियां रोजगार के लालच में मानव तस्करी की शिकार होकर मान-सम्मान व जान खो रहीं हैं बल्कि अनपढ़ से लेकर पढ़ा लिखा नौजवान तक मानव तस्करी का शिकार होकर मरने को मजबूर हैं।
उन्होंने कहा है कि झारखण्ड में विलुप्तप्राय आदिम जनजाति परिवार के लाचार व मानव तस्करी जनित पलायन के शिकार महिलाओं व बच्चियों के लिए चम्पाई सोरेन सरकार को सच्चे मन से कार्य योजना बनाकर क्रियान्वित करना चाहिए था, लेकिन दृढ़ इच्छाशक्ति के अभाव में सरकार निष्क्रिय बनी हुई है।
बयान के अंत में झारखण्ड क्रांति मंच के नेता द्वय ने नाबालिग बच्ची के साथ सामुहिक दुष्कर्म व हत्या मामले में पास्को एक्ट व सामुहिक दुष्कर्म की धाराओं के साथ-साथ सभी दोषी नर पिशाचों के खिलाफ अ०जा/ज०जा०अत्याचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी कर सही अनुसंधान करते हुए उपरोक्त धाराओं के तहत विनिर्दिष्ट मुआवजा प्रदान करने की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *