नक्सलियों ने जिंदा जलाया, हथियारबंद नक्सलियों ने गाड़ी में लगा दी आग, जिंदा जलकर कर्मी की

0
Untitled

रांची। नक्सलियों ने एक बार फिर क्रूरता की हद पार की है। नक्सलियों ने एक कंटेनर में आग लगा दी, जिसमें जलकर एक की मौत हो गयी। घटना रांची के मैकलुस्कीगंज-चामा मुख्य मार्ग की है, जहां नक्सलियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया। चार हथियारबंद नक्सलियों ने BSNL के लिए ऑप्टिकल फाइवर बिछा रहे सिंह इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के कंटेनर में आग लगा दी। घटना में एक मजदूर की जिंदा जलकर मौत हो गई।

बीती रात काम कर रहे मजदूर सोए हुए थे। यहां कुल आठ मजदूर काम कर रहे थे। जिसमें एक मजदूर कंटेनर के भीतर सोया हुआ था। अन्य मजदूर कंटेनर के ऊपर सोए हुए थे। चार हथियार बंद नक्सली अपने साथ पेट्रोल से भरा केन लेकर आए नक्सलियों ने कंटेनर में उसे छिड़क कर आग लगा दी और फिर फायरिंग करते हुए भाग गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *