रनवे पर दौड़ रहा था, तभी धुआं दिखा; सभी 148 यात्री सुरक्षित

0
Untitled

अमेरिका में शिकागो के ओ’हारे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार (27 मई) को यूनाइटेड एयरलाइंस के एक विमान में रनवे पर दौड़ते समय आग लग गई। यह एयरबस A320 विमान था। यह टेकऑफ करने ही वाला था कि एक इंजन से धुआं उठता नजर आया।

इसे तुरंत रोका गया और सभी 148 यात्रियों और 5 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे के कारण एयरपोर्ट पर सारी फ्लाइट्स को 45 मिनट तक रोक दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *