निर्दलीय प्रत्याशी डॉ उषा सिंह के रोड सो में उमड़ी जनसैलाब

0
Untitled

निर्दलीय प्रत्याशी डॉ उषा सिंह के रोड सो में उमड़ी जनसैलाब

रोड शो के दौरान सुशासन दल के प्रदेश अध्यक्ष रामकिंकर पांडेय की गाड़ी पर पथराव किया

बेरमो: गिरिडीह के निर्दलीय प्रत्याशी डॉ उषा सिंह ने बेरमो से लेकर गोमिया तक रोड शो किया। दोपहिया व चार पहिया वाहनों का काफिला था। रोड शो बेरमो क्षेत्र अंतर्गत फुसरो स्थित डॉ उषा सिंह पॉली क्लिनिक से प्रारंभ होकर शास्त्री नगर फुसरो, करगली गेट, गांधी चौक, जरीडीह, स्वांग, पोस्ट ऑफिस चौक गोमिया तक जाकर समाप्त हुआ। फुसरो में शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन कर
रोड शो की शुरूआत की। डॉ उषा सिंह ने कहा कि मैंने जीवनभर जनता की स्वास्थ्य सेवा की, गिरिडीह की जनता मेरे साथ मेरे परिवार के सदस्य की तरह खड़ी है। चुनाव जीतकर सर्वांगीण विकास करना है।
रोड शो के दौरान पथराव
गोमिया। निर्दलीय प्रत्याशी डॉ उषा सिंह के फुसरो से गोमिया तक रोड शो के दौरान सुशासन दल के प्रदेश अध्यक्ष रामकिंकर पांडेय की गाड़ी पर हजारी चौक में पथराव किया गया है। रामकिंकर पांडेय ने कहा कि प्रत्याशी डॉ उषा सिंह को मिल रहे अपार जनसमर्थन से विपक्षियों की नींद उड़ गयी है, इसलिए ऐसी निंदनीय हरकत करने पर वे मजबूर हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *