आर्ट ऑफ लिविंग मेदिनीनगर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

0
413e98ac-06c4-4fa4-8ef2-59544dfcd4ae

आज दिनांक 19 मई 2024 को आर्ट ऑफ लिविंग मेदिनीनगर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया l जैसा कि विदित है आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी का जन्मोत्सव कार्यक्रम हर वर्ष 13 मई को मनाया जाता है, परंतु उक्त तिथि को चुनावी महापर्व होने के कारण संस्था द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन 19 मई को किया गया l इस कार्यक्रम में योगा प्रशिक्षक रागिनी प्रकाश और प्रमोद कुमार सिंह के साथ साथ जय प्रकाश, विवेक कुमार, किशोर सिन्हा, अंकित तुलस्यान, अमित कुमार मीतू, अनुज कुमार एवं धीरेंद्र कुमार द्वारा रक्तदान किया गया l वहीं शुशील तुलस्यान, ज्ञानी जी एवं रीता देवी ने भी इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई l इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्लड बैंक के मेडिकल इंचार्ज डॉक्टर जितेंद्र सिंह के साथ सहयोगी स्टाफ अनवर एवं चंद्रा जी का काफी सहयोग मिला l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *