एस जी एन मॉडर्न किंडर गार्टेन में इंडोर गेम का आयोजन

0
91a84b0b-04d0-482c-92fd-78eea50e7309

एस जी एन मॉडर्न किंडर गार्टेन में इंडोर गेम का आयोजन ।

मेराल: बंका रोड,मेराल अवस्थित विद्यालय एस जी एन मॉडर्न किंडर गार्टेन,मेराल में बच्चों के बीच इंडोर गेम चेस,कैरम,टेनिस आदि का आयोजन किया जा रहा है। इन दिनों अत्यधिक तापमान के कारण आउटडोर गेम का आयोजन संभव नहीं है।अतः बच्चों के समय के सदुपयोग हेतु विद्यालय प्रबंधन चेस,कैरम,टेनिस आदि खेल का अवसर प्रदान कर बच्चों को खेल के माध्यम से प्रतिस्पर्धा युक्त वातावरण तैयार कर रहा है ताकि बच्चे सफल जीवन के लिए रणनीति बनाकर भिन्न भिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ सकें। विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र देव ने बताया कि चेस की शुरुआत सातवीं शताब्दी के आस पास चतुरंग नाम से भारत में हुई थी,जो बाद में अरबी लोगों ने यूरोप में फैला दी।शतरंज का आधुनिक रुप यूरोप में पंद्रहवीं शताब्दी के आखिर में बना। भारत में विश्वनाथन आनंद का योगदान महत्वपूर्ण है। हमारे जीवन में शतरंज का विशेष महत्व है। शतरंज खेलने से दिमाग के सोचने समझने की क्षमता में वृद्धि होती है। इससे दिमाग तेज होता है। यह गेम आई क्यू लेवल को बेहतर बनाता है। निदेशक देव ने अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चों को मोबाइल से मुक्ति के लिए राष्ट्रीय /अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों को खेलने हेतु सहयोग दें। इस आयोजन में स्पोर्ट्स इंचार्ज पीटी अखिलेश्वर मिश्र, आर पी तिवारी,अमानत अंसारी, करण कौशल,रामाशीष राम,राहुल कुमार, आबिद अंसारी,संजय ठाकुर , संजय गुप्ता, एस एन सिंह, कुमारी निर्मला,पानपती कुमारी,स्नेहलता एवं पंकज चौधरी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *