खड़े डंपर से टकराई कार; 8 लोगों की मौत

0
606a27dfdf2693866845da08b514b7680c6046b4987f6698785e5ef748e1366c

मध्य प्रदेश के इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर घाटबिलाड के पास एक कार खड़े डंपर से टकरा गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। बेटमा के पास रतलाम पासिंग कार रोड पर खड़े डंपर से कार टकरा गई।

डंपर रेत से भरा था। घटनास्थल पर रेत फैली हुई है। इस हादसे में एक वृद्ध घायल हो गया है जिसका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई सभी कारें बैंक टांडा से गुना जा रही थीं। घटना के बाद जिस वाहन से कार की टक्कर हुई उसका चालक फरार हो गया। फिलहाल मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और अन्य लोग पहुंच गये हैं। मृतक कमलेश के पास से एक पुलिस कार्ड भी मिला, जिसमें लिखा था कि वह शिवपुरी में पदस्थ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *