केजरीवाल ने बताया कौन संभालेगा मोदी की विरासत

0
Untitled

जेल से बेल पर आम चुनाव के प्रचार के लिए छूटे दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में भाजपा पर निशाना साधा। वह आम चुनाव में इंडिया अलायंस के लिए प्रचार कर रहे हैं।

केजरीवाल ने आरक्षण पर कहा कि BJP को चार सौ पार सीटें क्यों चाहिए। इसका जवाब है कि 405 सीटों से ये आरक्षण खत्म करना चाहते हैं।

AAP मुखिया ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व CM अखिलेश यादव के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। संयुक्त संवाददाता सम्मेलन का आयोजन सपा मुख्यालय में किया गया। इंडी गठबंधन के नेता अखिलेश और केजरीवाल का यह पहला संयुक्त संवाददाता सम्मेलन है।

AK ने कहा कि इलेक्शन के बाद उप्र के CM योगी आदित्यनाथ को हटा दिया जाएगा, यह कहने पर BJP की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई, जिससे यह श्योर है कि योगी आदित्यनाथ को हटाया जाएगा। AAP नेता ने कहा कि पीएम मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह को अपना वारिस चुन लिया है।

दिल्ली सीएम ने कहा कि ये तो होता ही है कि जब किसी नेता के बारे में कुछ कहा जाता है तो उनके लोग सामने आकर नेता का पक्ष रखते हैं। अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाने के लिए ही BJP के 75 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके नेताओं को हटाया गया। बाद में बड़े नेताओं को भी प्रमुख पदों से हटा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed