सुरक्षा बलों की मिली बड़ी कामयाबी, 12 नक्सलियों को पहुंचाया ऊपर;

0
33f15f5bf2974d5f6bfaa97307d85dc4bf188bdce705dac8e91c456b04a3a475

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जनपद बीजापुर में बीते कल को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस मुठभेड़ में जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है।

 

ये घटना बीजापुर जिले के बारूदी सुरंग के निकट घटी। एरिया में चल रहे एक सुरक्षा अभियान के दौरान, सुरक्षाबलों को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ का सामना करना पड़ा।

बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र के तहत पीड़िया गांव के जंगल में जवानों ने इस अभियान को अंजाम दिया है। एक जवान ने बताया कि पुलिस को कमांडर वेल्ला, गंगालूर एरिया कमेटी का सचिव दिनेश मोड़ियम और करीबन 150 सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त जानकारी मिली थी। जिस पर आठ तारीख को डीआरजी बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, ‘बस्तर फाइटर’, एसटीएफ और सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के दल को एंटी नक्सल मिशन पर रवाना किया गया था।

ऑपरेशन के दौरान कल सवेरे 6 बजे जब सुरक्षाबल के टूकड़ी एक गांव के जंगल में थी। तब सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ हुई। इस पूरे मामले के बाद राज्य के सीएम साय ने सुरक्षाबलों को शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *