महागठबंधन के प्रत्याशी केएन त्रिपाठी ने चलाया जनसंपर्क अभियान

0
c48ebc53-37a8-42ba-98d4-520356390f5e

चतरा संसदीय क्षेत्र के पांकी प्रखंड में महागठबंधन के प्रत्याशी केएन त्रिपाठी ने चलाया जनसंपर्क अभियान

जनसंपर्क अभियान में पूर्व विधायक बिट्टू सिंह समेत कांग्रेस, राजद, झामुमो एवं भाकपा माले के कई बड़े नेता भी हुए

पांकी प्रखंड के रतनपुर, होटाई, संगलदीपा, माड़न, नौडीहा, करार, नूरु समेत प्रखंड क्षेत्र के लगभग एक दर्जन पंचायतों में चतरा लोकसभा क्षेत्र के महागठबंधन के प्रत्याशी के एन त्रिपाठी ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह समेत झारखंड मुक्ति मोर्चा भाकपामाले एवं राजद के कई बड़े नेताओं के साथ देर शाम तक जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान के दौरान विभिन्न पंचायत के ग्रामीणों से महागठबंधन के लोगों ने चतरा लोक सभा से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी केएन त्रिपाठी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की । महागठबंधन के नेताओं ने कहा कि त्रिपाठी पहले भी झारखंड में मंत्री रहे हैं और अनुभवी नेता हैं इसलिए एक बार त्रिपाठी को अपना बहुमूल्य वोट देकर विजय बनावें ताकिषचतरा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सके। पत्रकारों से बातचीत के दौरान महागठबंधन के प्रत्याशी के एन त्रिपाठी ने कहा कि चतरा संसदीय क्षेत्र में बेरोजगारी को दूर करने हेतु बड़े फैक्ट्री लगाने का कार्य करेंगे इसके साथ ही उन्होंने कहा की क्षेत्र को विकास का रोल मॉडल बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है। जनसंपर्क अभियान में पांकी प्रखंड अध्यक्ष पिंटू सिंह, विश् सूत्री अध्यक्ष मनोज सिंह, मुकेश सिंह चंदेल, पूर्व प्रमुख उर्मिला देवी, पांकी मध्य जिला परिषद खुशबू कुमारी, सुनील सिंह, बबलू सिंह, राजेंद्र ओझा, नारो सिंह, सुनील ठाकुर, छोटू गुप्ता, मुकेश सिंह, अरविंद सिंह, रफीक अंसारी, हफीजुल अंसारी, नेहाल अंसारी, हसन अंसारी, एजाज खां, आफताब, शिव कुमार यादव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *