नल जल योजना में हुआ भ्रष्टाचार, ग्रामीणों ने ठेकेदार तथा मुखिया पर लगाया कई संगीन आरोप।

0
Untitled

नल जल योजना में हुआ भ्रष्टाचार, ग्रामीणों ने ठेकेदार तथा मुखिया पर लगाया कई संगीन आरोप।

पलामू जिले के मनातू प्रखंड के नौडीहा पंचायत अंतर्गत सेमरी गांव के दर्जनाधिक ग्रामीणों ने नल जल योजना को लेकर ठेकेदार तथा मुखिया पर जमकर बरस गए कहा की पानी टंकी तो जरूर गांव में बैठाया गया है लेकिन तीन माह पहले ही यह टंकी को बैठाया गया है तथा किसी भी ग्रामीणों के घर में पानी का नसीब नहीं हो रहा है साथ ही साथ ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत के मुखिया जी के दरवाजा पर फालतू के पानी का बहाव किया जा रहा है लेकिन गरीबों के बस्ती में पानी का हाहाकार मचा हुआ है तथा नल जल योजना के ठेकेदार द्वारा ग्रामीणों को धमकियां भी दिया जा रहा है और कहा जा रहा है कि अकबकना नहीं है हम बिहार के हैं झारखंड के नहीं है कि तुरंत काम हो जाएगा हम बिहारी हैं।
इधर पंचायत के मुखिया ने भी कहा कि ठेकेदार की मनमानी पुर पंचायत में चल रही है फोन मेरा भी नहीं उठाते हैं यह कहां का नियम है कि पंचायत के मुखिया अगर किसी ठेकेदार को कॉल करें तो वह फोन नहीं उठएं तथा फोन उठाने के बाद भी ठेकेदार ज्यादा कड़क आवाज में बातें करते हैं और बार-बार कहते हैं कि अभी मीटिंग में है फोन रखिए।

इधर नल जल योजना के जेई ददन कुमार ने कहा कि ठेकेदार की भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है ऐसे ठेकेदार पर मैं जरूर कड़ी कार्रवाई करने का काम करूंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *